हिमाचल के ऊना में अमरूद तोड़ने पर रिटायर्ड फौजी ने 6 साल की मासूम को रेलिंग से बांधा

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक छह साल की मासूम बच्ची को अमरूद तोड़ने की कथित गलती पर बेरहमी से सजा दी गई।

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक छह साल की मासूम बच्ची को अमरूद तोड़ने की कथित गलती पर बेरहमी से सजा दी गई।

Himachal Girl

हिमाचल में एक रिटायर्ड फौजी ने मासूम को रेलिंग से बांधा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक रिटायर्ड फौजी ने बच्ची को रस्सी से सीढ़ियों की रेलिंग से बांध दिया, जिससे वह रोते-बिलखते मदद की गुहार लगाती रही। बताया जा रहा है कि मासूम की 'गलती' सिर्फ इतनी थी कि उसने पास में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी के पेड़ से अमरूद तोड़ लिया था।

End of Feed