कसौली से लेकर सोलन तक आग का कहर, हिमाचल के भभकते जंगलों पर काबू पाने के लिए इंडियन एयरफोर्स का ऑपरेशन जारी

Kasauli to Solan Forest Fire: IAF ने हिमाचल प्रदेश के कसौली के आस-पास जंगल की आग बुझाने के लिए अपने Mi-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

Himachal Pradesh Forest Fire: हिमाचल प्रदेश के जंगलों में भयंकर आग लग गई है। राज्य के कई शहरों में जंगल भभक रहे हैं। इस बीच इंडियन एयरफोर्स भी जंगलों में आग लगने के बाद अपने हेलीकॉप्टर उतार चुकी है। IAF ने हिमाचल प्रदेश के कसौली के आस-पास जंगल की आग बुझाने के लिए अपने Mi-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। भारतीय वायु सेना ने कहा कि कसौली में अपने स्टेशन के पास जंगल के इलाके में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए। आग तेजी से फैली और जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआत में, वन विभाग की टीमें और कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सकीं।

कसौली से लेकर सोलन तक आग का कहर, हिमाचल के भभकते जंगलों पर काबू पाने के लिए इंडियन एयरफोर्स का ऑपरेशन जारी

कसौली से लेकर सोलन तक आग का कहर, हिमाचल के भभकते जंगलों पर काबू पाने के लिए इंडियन एयरफोर्स का ऑपरेशन जारी

समस्या की गंभीरता को देखते हुए, IAF ने आग बुझाने के लिए अपने Mi-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर तैनात किए, खासकर जंगल के उन इलाकों में जहां पहुंचना मुश्किल था। आग बुझाने के लिए चंडीगढ़ की सुखना झील से भी पानी लिया गया। इसके अलावा मंगलवार को सोलन के कंडाघाट स्थित क्यारीघाट गांव के इलाके में जंगल में भीषण आग लग गई।

End of Feed