HP Government Public Holiday 2025 Full List: हिमाचल प्रदेश में साल 2025 में कितनी छुट्टियां होगी और किस-किस दिन होंगी ये आप भी जानना चाहते होंगे। जितना इंतजार लोगों को नए साल का नहीं होता है, उससे ज्यादा छुट्टियों के कैलेंडर का होता है। ताकि इन छुट्टियों को देखकर नए साल में अपनी छुट्टियां प्लान की जा सकें। सरकारी छुट्टियों के साथ तालमेल बिठाकर आप भी अपनी छुट्टियों के कैलेंडर को और विस्तार दे सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं साल 2025 के लिए हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने कौन-कौन सी छुट्टियां घोषित की हैं।
हिमाचल प्रदेश का 2025 का Holiday Calender
सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कम से कम तीन तरह की छुट्टियों की घोषणा की है। इसमें सार्वजनिक अवकाश के साथ रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज की लिस्ट भी है। अन्य राज्यों से अलग हिमाचल प्रदेश ने तीन छुट्टियों की एक और लिस्ट जारी की है। उसके बारे में भी आगे जानेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक छुट्टियों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें कुल 24 अवकाश की बात कही गई है। पूरी लिस्ट यहां नीचे देखें -
| S. NO. | दिन | तारीख | अवकाश |
| 1 | शनिवार | 25 जनवरी | राज्य स्थापना दिवस |
| 2 | रविवार | 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस |
| 3 | बुधवार | 12 फरवरी | गुरु रविदास जयंती |
| 4 | बुधवार | 26 फरवरी | महा शिवरात्रि |
| 5 | शुक्रवार | 14 मार्च | होली |
| 6 | सोमवार | 31 मार्च | ईद-उल-फितर |
| 7 | रविवार | 06 अप्रैल | राम नवमी |
| 8 | सोमवार | 14 अप्रैल | डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती |
| 9 | मंगलवार | 15 अप्रैल | हिमाचल दिवस |
| 10 | शुक्रवार | 18 अप्रैल | गुड फ्राइडे |
| 11 | मंगलवार | 29 अप्रैल | भगवान श्री परशुराम जयन्ती |
| 12 | सोमवार | 12 मई | बुद्ध पूर्णिमा |
| 13 | गुरुवार | 29 मई | महाराणा प्रताप जयंती |
| 14 | शनिवार | 7 जून | ईद-उल-जुहा (बकरीद) |
| 15 | बुधवार | 11 जून | संत गुरु कबीर जयंती (प्रकट दिवस) |
| 16 | रविवार | 06 जुलाई | मुहर्रम |
| 17 | शुक्रवार | 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
| 18 | शनिवार | 16 अगस्त | जनमाष्टमी |
| 19 | गुरुवार | 02 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती |
| 20 | गुरुवार | 02 अक्टूबर | दशहरा |
| 21 | मंगलवार | 07 अक्टूबर | महर्षि वाल्मिकी जयंती |
| 22 | सोमवार | 20 अक्टूबर | दिवाली (दीपावली) |
| 23 | बुधवार | 05 नवंबर | गुरु नानक जयंती |
| 24 | गुरुवार | 25 दिसंबर | क्रिसमस |
रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज की लिस्ट
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश के अलावा 12 रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में से आप कोई भी 2 छुट्टियां अपनी जरूरत और सहूलियत के अनुसार चुन सकते हैं।
| S. NO. | दिन | तारीख | अवकाश |
| 1 | बुधवार | 1 जनवरी | नए साल का दिन |
| 2 | मंगलवार | 14 जनवरी | मकर संक्रांति |
| 3 | रविवार | 02 फरवरी | बसंत पंचमी/श्री पंचमी |
| 4 | रविवार | 23 फरवरी | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती |
| 5 | रविवार | 13 अप्रैल | वैसाखी/विशु |
| 6 | रविवार | 20 अप्रैल | ईस्टर रविवार |
| 7 | शुक्रवार | 09 मई | गुरु रवीन्द्रनाथ जयंती |
| 8 | बुधवार | 27 अगस्त | गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी |
| 9 | मंगलवार | 30 सितंबर | दशहरा (महाअष्टमी) |
| 10 | बुधवार | 22 अक्टूबर | गोवर्धन पूजा |
| 11 | सोमवार | 24 नवंबर | गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस |
| 12 | बुधवार | 24 दिसंबर | क्रिसमस की पूर्व संध्या |
3 और छुट्टियां
हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 18 अक्टूबर 2024 को ही अपनी अगले साल की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट में तीन और छुट्टियां दी गई हैं, लेकिन यह सिर्फ महिलाओं के लिए हैं। नीचे उनकी भी लिस्ट है।
- शनिवार 9 अगस्त - रक्षा बंधन
- शुक्रवार 10 अक्टूबर - करवा चौथ
- गुरुवार 23 अक्टूबर - भाई दूज
