Punjab Government Public Holiday 2025 Full List: पंजाब उत्तर भारत का एक ऐसा राज्य है जो हमेशा जश्न के माहौल में रहता है। पंजाब को उसकी खेती और सेना में जवानों के लिए जाना जाता है। पंजाबी लोग खाने-पीने के बड़े शौकीन होते हैं। पंजाबियों की छोले-भटूरे और लस्सी से लेकर राजमा चावल और नॉनवेज की कई वैरायटी पंजाब और बाहर भी मशहूर है। पंजाबियों की एक और खास बात है वह छुट्टियों का भरपूर मजा लेते हैं। पंजाबियों की इसी जिंदादिली को देखते हुए पंजाब सरकार ने हर साल की तरह 2025 के लिए भी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। तो फिर देर किस बात की, देखिए ये लिस्ट और बनाएं 2025 में अपनी छुट्टियों का प्लान -
पंजाब सरकार ने 11 दिसंबर 2024 को अगले साल यानी 2025 की छुट्टियों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कुल 31 सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। इन 31 सार्वजनिक अवकाश के अलावा 28 छुट्टियों की एक और लिस्ट जारी की गई है, जिसमें से 2 छुट्टियां हर व्यक्ति अपनी जरूरत और इच्छा अनुसार ले सकता है। इनके अलावा पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को नगर कीर्तन या शोभा यात्रा के लिए 4 हाफ डे की भी मंजूरी दी है। जिसके लिए 15 तारीखें अलग से घोषित की गई हैं।
सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट
इस लिस्ट में कुल 31 छुट्टियां दी गई हैं। साल 2025 की पहली सार्वजनिक छुट्टी 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर और अंतिम सार्वजनिक छुट्टी 27 दिसंबर 2025 को शाहीही सभा, श्री फतेहगढ़ साहिब की है। शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
| S. NO. | दिन | तारीख | अवकाश |
| 1 | सोमवार | 6 जनवरी | गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती |
| 2 | रविवार | 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस |
| 3 | बुधवार | 12 फरवरी | श्री गुरु रविदास जी की जयंती |
| 4 | बुधवार | 26 फरवरी | महा शिवरात्रि |
| 5 | शुक्रवार | 14 मार्च | होली |
| 6 | रविवार | 23 मार्च | शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी का शहीदी दिवस |
| 7 | सोमवार | 31 मार्च | ईद उल फितर |
| 8 | रविवार | 06 अप्रैल | रामनवमी |
| 9 | मंगलवार | 08 अप्रैल | श्री गुरु नाभा दास जी का जन्मदिवस |
| 10 | गुरुवार | 10 अप्रैल | महावीर जयंती |
| 11 | रविवार | 13 अप्रैल | वैसाखी |
| 12 | सोमवार | 14 अप्रैल | डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती |
| 13 | शुक्रवार | 18 अप्रैल | गुड फ्राइडे |
| 14 | मंगलवार | 29 अप्रैल | भगवान परशुराम जी की जयंती |
| 15 | गुरुवार | 01 मई | मई दिवस |
| 16 | शुक्रवार | 30 मई | श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस |
| 17 | शनिवार | 07 जून | ईद-उल-जुहा (बकरीद) |
| 18 | बुधवार | 11 जून | कबीर जयंती |
| 19 | शुक्रवार | 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
| 20 | शनिवार | 16 अगस्त | जन्माष्टमी |
| 21 | सोमवार | 22 सितंबर | महाराज अग्रसैन जयंती |
| 22 | गुरुवार | 02 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती |
| 23 | गुरुवार | 02 अक्टूबर | दशहरा |
| 24 | मंगलवार | 07 अक्टूबर | महर्षि वाल्मिकी जयंती |
| 25 | सोमवार | 20 अक्टूबर | दिवाली |
| 26 | बुधवार | 22 अक्टूबर | विश्वकर्मा दिवस |
| 27 | बुधवार | 05 नवंबर | श्री गुरु नानक देव जी की जयंती |
| 28 | रविवार | 16 नवंबर | श्री करतार सिंह सराभा जी का शहीदी दिवस |
| 29 | मंगलवार | 25 नवंबर | श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस |
| 30 | गुरुवार | 25 दिसंबर | क्रिसमस |
| 31 | शनिवार | 27 दिसंबर | शाही सभा, श्री फतेहगढ़ साहिब |
रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की लिस्ट
ऊपर बताई गई 31 सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा यहां लिस्ट में दी गई 28 छुट्टियों में से कोई भी दो आप चुन सकते हैं।
| S. NO. | दिन | तारीख | अवकाश |
| 1 | बुधवार | 01 जनवरी | नये साल का दिन |
| 2 | सोमवार | 13 जनवरी | लोहड़ी |
| 3 | मंगलवार | 28 जनवरी | भगवान आदिनाथ जी का निर्वाण दिवस |
| 4 | रविवार | 02 फरवरी | बसंत पंचमी/सतगुरु राम सिंह जी का जन्मदिवस |
| 5 | शनिवार | 08 मार्च | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस |
| 6 | शनिवार | 15 मार्च | होला मोहल्ला |
| 7 | सोमवार | 12 मई | बुद्ध पूर्णिमा |
| 8 | शनिवार | 07 जून | निर्जला एकादशी |
| 9 | रविवार | 29 जून | महाराजा रणजीत सिंह जी की पुण्य तिथि |
| 10 | रविवार | 06 जुलाई | मुहर्रम |
| 11 | गुरुवार | 31 जुलाई | शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस |
| 12 | रविवार | 24 अगस्त | पहला प्रकाश उत्सव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी |
| 13 | बुधवार | 27 अगस्त | संवत्सरी दिवस |
| 14 | सोमवार | 01 सितंबर | बाबा श्री चंद जी का जन्मदिवस |
| 15 | शुक्रवार | 05 सितंबर | बाबा जीवन सिंह जी का जन्मदिवस |
| 16 | शुक्रवार | 05 सितंबर | पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती (मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद) |
| 17 | शनिवार | 06 सितंबर | अनंत चतुर्दशी |
| 18 | शुक्रवार | 12 सितंबर | सारागढ़ी दिवस |
| 19 | रविवार | 28 सितंबर | सहीद भगत सिंह जी का जन्मदिवस |
| 20 | बुधवार | 08 अक्टूबर | श्री गुरु राम दास जी का जन्मदिवस |
| 21 | शुक्रवार | 10 अक्टूबर | करवा चौथ |
| 22 | गुरुवार | 16 अक्टूबर | बाबा बंदा सिंह जी बहादुर का जन्मदिवस |
| 23 | बुधवार | 22 अक्टूबर | गोवर्धन पूजा |
| 24 | गुरुवार | 23 अक्टूबर | गुरु गद्दी दिवस श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी |
| 25 | मंगलवार | 28 अक्टूबर | छठ पूजा |
| 26 | शनिवार | 1 नवंबर | न्यू पुनियाब दाव |
| 27 | रविवार | 2 नवंबर | संत नाम देव जी का जन्मदिवस |
| 28 | गुरुवार और शुक्रवार | 25-26 दिसंबर | शाहीही सभा, श्री फतेहगढ़ साहिब |
नगर कीर्तन या शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए नीचे दी गई लिस्ट में से आप कोई भी चार चुन सकते हैं। इन चार दिन आप सेकेंड हाफ में हाफ डे यानी आधे दिन की छुट्टी ले सकते हैं।
- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती
- श्री गुरु रविदास जी की जयंती
- महा शिवरात्रि
- रामनवमी
- महावीर जयंती
- वैसाखी
- श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस
- जन्माष्टमी
- ईद-उल-फितर
- श्री गुरु राम दास जी का जन्मदिवस
- ईद-उल-जुहा (बकरीद)
- महर्षि वाल्मिकी जयंती
- श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस
- श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस
- क्रिसमस
