Chamba Accident: बच्चे का इलाज कराने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, खाई में कार गिरने से 1 साल के मासूम समेत 5 की जान गई

Himachal Pradesh Accident News: चंबा में पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर लाहाड़ गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। एक कार गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में 1 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।

Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात लाहाड़ गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस खौफनाक हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Chamba Accident

पठानकोट-भरमौर हाईवे पर खाई में गिरी कार

बीमार मासूम को इलाज के लिए ले जा रहा था परिवार

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक चंबा जिले के गेहरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार के सदस्य एक साल के बीमार मासूम बच्चे को उपचार के लिए पठानकोट स्थित अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में लाहाड़ गांव के पास कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे गहरी खाई में जा समाई। मृतकों में एक वर्ष का वह मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसकी जान बचाने के लिए परिजन देर रात यह सफर तय कर रहे थे। एक ही परिवार के पांच चिराग बुझने से गेहरा गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

End of Feed