Himachal Monsoon: बारिश-भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 157 मौतें; 259 सड़कें बंद, बिजली-पानी की सप्लाई ठप

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश, भूस्खलन और हादसों से अब तक 886 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य में 30 जून से 9 अगस्त तक 157 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 259 सड़कें बंद, 161 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप और 54 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

Himachal Pradesh Monsoon: हिमाचल प्रदेश में जारी मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य हादसों ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 30 जून से 9 अगस्त 2026 तक प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं और सड़क हादसों के कारण 157 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 257 लोग घायल हुए हैं और दो लोग अब भी लापता हैं।

Himachal Monsoon

बारिश-भूस्खलन से हिमाचल बेहाल (सांकेतिक फोटो)

आपदाओं में 68 और सड़क हादसों में 89 मौतें

आंकड़ों के अनुसार, प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी घटनाओं में 68 लोगों की जान गई है। इनमें लैंडस्लाइड, बाढ़, बादल फटना, डूबने, बिजली गिरने और अन्य घटनाएं शामिल हैं। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में 89 लोगों की मौत हुई है।

End of Feed