शहर

Himachal Accident: कसोल जा रही टूरिस्ट बस मंडी में पलटी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 31 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी शहर के पास एक टूरिस्ट बस पलटने से हादसा हो गया। जिसमें बस का चालक और कंडक्टर समेत 31 लोगों को चोट आई है। इनमें से 2 की हालत गंभीर है और 6 अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

Image

हिमाचल में बस हादसा

Bus Accident in Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज तड़के एक टूरिस्ट पस पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 31 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं छह अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए है। इसके अलावा शेष यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

यह हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी शहर के पास हुआ। दुर्घटना के समय टूरिस्टों से भरी बस कसोल जा रही थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ। जिसमें 31 लोग घायल हो गए।

चालक ने खोया बस से नियंत्रण

पुलिस ने बताया कि जब बस चंडीगढ़ से कुल्लू जा रही थी, इसी दौरान 4 माइल्स (बिंद्रावणी) के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article