गुजरात के अमरेली में फिर दिखा शेरों का झुंड, शिकार की तलाश में पहुंचा गांव, देखें वीडियो

गुजरात के अमरेली में एक फिर शेरों का झुंड देखने को मिला है। धारी के मोरजर गांव में शेरों का झुंड शिकार की तलाश में घुस आया है। शेरों को देर रात गांव में घुसते देखा गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Lions in Amreli: गुजरात के अमरेली में आए दिन शेरों के दिखने की खबर सामने आती रहती है। एक बार फिर यहां शेरों का झुंड दिखा है। अमरेली के धारी के मोरजर गांव के पास देर रात शेरों का झुंड घुस आया। यह घटना कैमरे में भी कैद हुई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरों का झुंड ग्रामीण इलाके में घुस आया है।

Amreli Lion

अमरेली में दिखा शेरों का झुंड

शिकार की तलाश में गांव पहुंचे शेर

गुजरात में हो रही तेज बारिश के चलते शेरों ने अपनी भूख मिटाने के लिए गांव की ओर रुख किया। उन्हें देर रात को मोरजर गांव के पास देखा गया। शेरों का एक झुंड शिकार की तलाश में इस गांव में पहुंच गया। धारीगीर पूर्व और राजस्व क्षेत्र में ही शेरों का इलाका भी है। शेरों के झुंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

End of Feed