कर्नाटक के शिवमोग्गा में लगातार बारिश से लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक झोपड़ी मलबे में दब गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण अचानक भूस्खलन हो गया। जिसके मलबे की चपेट में आने से एक झोपड़ी दब गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

landslide

बारिश के बाद पहाड़ी ढही, झोपड़ी मलबे में दबी (सांकेतिक फोटो)

कोप्पल जिले का रहने वाला था परिवार

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मल्लिकार्जुन, उनकी 28 वर्षीय पत्नी नागवेणी और उनके तीन वर्षीय बेटे संतोष के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्कारेगारु गांव का रहने वाला था।

End of Feed