Uttarakhand Rain Alert : अगले 36 घंटे उत्तराखंड में तबाही का अलर्ट, 10 जिलों में बारिश का हाई अलर्ट; SDRF-NDRF सतर्क

उत्तराखंड में अगले 36 के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के शेष 10 जिलों में येलो अलर्ट लागू किया है।

उत्तराखंड में हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के शेष 10 जिलों में येलो अलर्ट लागू है। वहीं, 6 अगस्त के लिए देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं, बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Rain Landslide Alert

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार सुबह से ही देहरादून, मसूरी, विकासनगर, ऋषिकेश, उत्तरकाशी और टिहरी के कई इलाकों में लगातार बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी अच्छी बारिश हुई है। शाम के बाद मौसम की स्थिति में बदलाव आएगा और वर्तमान में मैदानी क्षेत्रों में बन रहे बादल पहाड़ी इलाकों की ओर बढ़ेंगे, जिससे रात के समय पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

End of Feed