Tamil Nadu Flood: तमिलनाडु में बारिश का कहर, थामिराबरनी नदी ने मचाई से तबाही; 14 जिलों में रेड अलर्ट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तिरुनेलवेली, तेनकासी और तूतिकोरिन के जिलाधिकारियों से बात की और उनसे बारिश से हुए नुकसान और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी ली।

चेन्नई: तमिलनाडु के कई जिलों में शुक्रवार को भी बारिश जारी रही और दक्षिणी जिलों में लगातार वर्षा के कारण थामिराबरनी नदी उफान पर है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तिरुनेलवेली, तेनकासी और तूतिकोरिन के जिलाधिकारियों से बात की और उनसे बारिश से हुए नुकसान और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने जिलाधिकारियों और जिला निगरानी अधिकारियों से भारी बारिश से लोगों को बचाने के लिए किए जा रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।

Tamil Nadu Flood: तमिलनाडु में बारिश का कहर, थामिराबरनी नदी ने मचाई से तबाही; 14 जिलों में रेड अलर्ट

हालात से निपटने को तैयार सरकार-स्टालिन

उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त सावधानी बरतने तथा आवश्यक वस्तुओं और दवाओं का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के निर्देश दिए। स्टालिन ने यहां एझिलागम स्थित 24 घंटे खुले रहने वाले राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा किया। दौरे के बाद उन्होंने कहा कि तीनों दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो रही है। राहत एवं बचाव गतिविधियों की निगरानी के लिए राज्य के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित जिलों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। राज्य सरकार मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

End of Feed