Heatwave in UP: उत्तर भारतीय राज्यों में भले ही हल्की बारिश से राहत मिली हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी भी हीटवेव का कहर जारी है। आज 21 जून को देश का सबसे अधिकतम तापमान उत्तर प्रदेश के ऊरई में दर्ज किया गया है। जालौन के उरई में शुक्रवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो आज किसी भी जगह का अधिकतम तापमान है।
सांकेतिक फोटो।
उरई रहा सबसे गर्म शहर
आईएमडी ने बताया कि आज दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चली। इसके साथ ही आज पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, हरियाणा-दिल्ली और गुजरात राज्य के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, आज देश भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6°C उरई में दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में हीटवेव की मार
बता दें कि उत्तर प्रदेश इन दिनों गर्मी की चपेट में है और मानसून के आने की बाट जोह रहा है। लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में मानसून अगले हफ्ते आने की बात कही जा रही है। इधर, बिहार और झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के आने से दोनों राज्यों में बारिश का मौसम बना है।
