Heat Score: Heat Map में दिख रहा 'हीट आइलैंड इफेक्ट', रात के तापमान में गिरावट से राहत

देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्रचंड गर्मी का असर जारी है। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, जबकि कुछ राज्यों में न्यूनतम तापमान में हल्की राहत मिली है।

देश के उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा टेम्प्रेचर मैप के अनुसार 28 और 29 मई 2026 को देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। कल यानी गुरुवार 28 मई को राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और विदर्भ क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म इलाकों में शामिल रहे।

Heat Score Heat Map 28th May (1)

प्रचंड गर्मी की गिरफ्त में देश के ज्यादातर हिस्से

सामान्य से 5-8 डिग्री ऊपर तापमान

जारी किए गए हीटमैप के अनुसार पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में अधिकतम तापमान लगातार 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। राजस्थान और मध्य भारत के कई इलाकों में लाल और गहरे भूरे रंग से चिह्नित क्षेत्र यहां अत्यधिक गर्मी और हीटवेव की स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया।

End of Feed