केजरीवाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में टली सुनवाई, अदालत ने 5 जुलाई की दी तारीख

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की स्थानीय सांसद-विधायक अदालत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी गई। अरविंद केजरीवाल के वकील मदन सिंह ने कहा कि शनिवार को होने वाली सुनवाई वकीलों की हड़ताल के कारण स्थगित कर दी गई, जिसके कारण पांच जुलाई की नयी तारीख तय की गई।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की स्थानीय सांसद-विधायक अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों की सुनवाई शनिवार को वकीलों की हड़ताल के बाद स्थगित कर दी गई। अब इन मामलों की सुनवाई पांच जुलाई को होगी।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @AamAadmiParty)

क्या है पूरा मामला?

एक अधिवक्ता ने बताया कि ये मामले 2014 के लोकसभा चुनावों से जुड़े हैं, जब तत्कालीन आप के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कुमार विश्वास के चुनाव प्रचार के दौरान गौरीगंज और मुसाफिरखाना पुलिस थानों में केजरीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

End of Feed