कन्नौज : जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए इस भीषण हादसे में हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मृत्यु हो गई है। यह दुर्घटना आज मंगलवार दोपहर के समय एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 145 पर हुई, जहां कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की स्कॉर्ट में लगी एक स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
कन्नौज में बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की सुरक्षा में लगी गाड़ी के पलटने से हेड कांस्टेबल की मौत
हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई और हेड कांस्टेबल कुंवरपाल और वाहन चालक शरद कुमार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सैफई से कन्नौज की तरफ आ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
पुलिस और स्थानीय सहायता हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही थाना सकरावा के थानाध्यक्ष भागमल सिंह और सौरिख के थानाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सकरावा पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को तुरंत इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
यातायात बहाली यूपीडा के कर्मियों ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेस-वे से हटाकर सौरिख टोल प्लाजा पर खड़ा करवा दिया है ताकि यातायात प्रभावित न हो।
