CM Nitish Kumar Lauds PM Modi In Siwan: बिहार के सीवान (Siwan Rally) में हुई एनडीए रैली में आज भारी भीड़ उमड़ी जिसे देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि ये भीड़ पीएम नरेंद्र मोदी के लिए उमड़ी है। इस दौरान नीतीश कुमार ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि अपनी सरकार के काम गिनाए। नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में राज्य में उनकी सरकार बनने के बाद से उन्होंने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि उनके लिए इतनी बड़ी भीड़ उमड़ी है।
सीवान रैली में पीएम मोदी-सीएम नीतीश
नीतीश बोले, 2005 से बिहार के लिए बहुत कुछ किया है
नीतीश कुमार सीवान में सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने जल, रेल और बिजली क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। सीएम नीतीश ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बेकार टिप्पणियां करने के अलावा कुछ नहीं किया। जब 2005 में यहां एनडीए की सरकार बनी, तब से हमने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है... लेकिन उससे पहले की सभी सरकारें, जो अब बेकार की टिप्पणियां करती रहती हैं, उन्होंने कभी कुछ नहीं किया।
नीतीश ने कहा, लोग अपने घरों से भी नहीं निकल पाते थे और उस समय बिहार में ऐसी बुरी हालत थी। क्या आपने पहले कभी इतनी बड़ी भीड़ देखी है जितनी आज पीएम मोदी के लिए उमड़ी है? इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के सीवान में 6000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। सम्राट चौधरी ने कहा, मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को नमामि गंगे के माध्यम से यहां 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम मोदी, कृपया बिहार आते रहें। जब भी आप आते हैं, बिहार को उपहार देते हैं। बिहार आपके आगमन का इंतजार करता रहता है।
मोदी-नीतीश खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे
इससे पहले पीएम मोदी खुली गाड़ी पर सवार होकर लोगों के बीच से गुजरते हुए मंच तक पहुंचे। गाड़ी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे। इस दौरान पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा होती रही और उपस्थित लोग 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाते रहे। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।
नरेंद्र मोदी ने करोड़ों की सौगातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सीवान पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने सीवान जिले के जसौली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 5,900 करोड़ रुपये की लागत से आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। रैली में बड़ी संख्या में सीवान, गोपालगंज और सारण सहित कई जिलों के लोग पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने इस मौके पर करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से वैशाली और देवरिया के बीच नई रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन किया। साथ ही, इस रूट पर नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई।
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वंदे भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर और बेतिया होते हुए चलेगी। प्रधानमंत्री मोदी मढ़ौरा रेल इंजन फैक्ट्री में बने पहले निर्यात योग्य लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाई, जो अब गिनी गणराज्य को भेजा जाएगा। बताया जाता है कि यह लोकोमोटिव आधुनिक तकनीकों जैसे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, एसी प्रपल्शन और माइक्रोप्रोसेसर कंट्रोल से लैस है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सिवान से नमामि गंगे योजना के तहत 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने छह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के विभिन्न शहरों में पानी की आपूर्ति, स्वच्छता और सीवेज परियोजनाओं के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
