Hathras stampede: हादसे के बाद लापता 'भोले बाबा' अपने गांव पहुंचे, वकील एपी सिंह बोले अब यहीं स्वास्थ्य लाभ लेंगे

हाथरस में पिछले दिनों जिस भोले बाबा के सतसंग में भगदड़ मची थी और 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। वह भोले बाबा, तभी से लगातार गायब चल रहे हैं। अब उनके वकील एपी सिंह ने बताया है कि वह यूपी में अपने जन्म स्थान बहादुर नगर पहुंच गए हैं।

Hathras stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे के बाद से नारायण साकार हरि उर्फ 'भोले बाबा' उर्फ सूरज पाल गायब हैं। कई दिन बाद एक वीडियो जारी करके उन्होंने स्वयं को निर्दोष बताया था और हादसे पर दुख जताया था। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने भीड़ के बीच जाकर भगदड़ फैलाई। इतने दिनों से लगातार गायब 'भोले बाबा' के आज यानी बुधवार 17 जुलाई को उत्तर प्रदेश में पटियाली के पास बहादुर नगर पहुंचने की खबर है।

Hathras Stempade

बाबा पहुंचे अपने गांव

उनके वकील एपी सिंह ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी। एपी सिंह ने कहा कि बहादुर नगर बाबा की जन्मस्थली है। उन्होंने कहा, यहां आज बाबा के कई भक्तों के साथ मैं भी आया हूं। उन्होंने बताया कि नारायण साकार हरि यहां आ चुके हैं और अब यहीं प्रवास पर हैं। ज्ञात हो कि 2 जुलाई को हुई इस भगदड़ में 123 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

End of Feed