हाथरस में भीषण अग्निकांड, मकान में सो रहे बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत

हाथरस में बुधवार देर रात करीब दो बजे मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत हो गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने आग बुझाई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Hathras House Fire: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद में बुधवार देर रात एक भीषण अग्निकांड हो गया। जिसमें घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब दो बजे मोहल्ला कहारान में हुआ। आग इतनी तेजी से पूरे मकान में फैल गई कि अंदर सो रहे दंपती को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Hathras Fire

हाथरस में देर रात मकान में लगी भीषण आग

रात में सोते समय मकान में लगी आग

End of Feed