हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटे गैंग और गन कल्चर प्रमोट करने वाले गाने

हरियाणा पुलिस ने युवाओं में अपराध और गैंग कल्चर को बढ़ावा देने वाले डिजिटल कंटेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 67 आपत्तिजनक गीतों को प्लेटफॉर्म्स से हटाया या ब्लॉक किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी अपराध की तरफ न आकर्षित हो। इस कदम के साथ ही पुलिस ने आतंक-गैंगस्टर गठजोड़ को भी तोड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

Haryana News: हरियाणा में गैंग कल्चर और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गीतों पर स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) और साइबर युनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ और साइबर टीमों द्वारा की गई गहन जांच में पाया गया कि ऐसे गीत युवाओं को प्रभावित करते हैं, गैंगस्टरों की दिखावटी चमक-दमक को महिमामंडित करते हैं और अपराध की ओर आकर्षित करते हैं। इस खतरनाक रुझान को रोकते हुए हरियाणा पुलिस ने यूट्यूब, स्पॉटिफाई, अमेजन म्यू्जिक, गाना और जियोसावन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध 67 आपत्तिजनक गीतों पर कार्रवाई की, जिसके बाद अधिकांश डिजीटल कन्टेंट हटाया गया या ब्लॉक कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस का संदेश साफ है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आगे भी ऐसे कंटेंट के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Haryana Police Action on Gang and Gun Culture Glorifying Songs (Symbolic Photo)

गैंग और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई (सांकेतिक फोटो)

युवाओं और समाज के हित में हुई कार्रवाई

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने इस कार्रवाई को युवाओं और समाज के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि युवाओं को अपराध की दुनिया में कदम रखने से भी बचाना है। अपराध संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने अपराधियों को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करते हैं और उनकी जिंदगी में ऐशो-आराम की छवि दर्शाते हैं जबकि सच्चाई बिल्कुल इससे विपरीत है। ऐसे अपराधियों का जीवन केवल और केवल कठिनाईयों व चुनौतियों से भरा होता है और आखिरकार एक दिन वे कानून की गिरफ्त में जरूर आते हैं। कई बार उनकी आपराधिक प्रवृति का खामियाजा उनके परिजनों को भी भुगतना पड़ता है।

End of Feed