साइबर क्राइम ही नहीं, नकल में भी अव्वल हरियाणा का नूंह, बोर्ड परीक्षा में Cheating करने का वीडियो वायरल

हरियाणा के नूंह में बोर्ड इग्जाम का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बोर्ड परीक्षा के दौरान स्कूल की खिड़कियों से दर्जनों लोग लटके हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग नूंह की तुलना बिहार से कर रहे हैं।

Nuh Board Exam Cheating: हरियाणा का नूंह एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। लेकिन फिर से गलत वजह ही इसे चर्चा में लेकर आई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्कूल की खिड़कियों से ढ़ेर सारे लोग लटके हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो हरियाणा के नूंह में बोर्ड इग्जाम के दौरान का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Nuh me Nakal

नूंह में नकल का वीडियो वायरल

हरियाणा के नूंह में बोर्ड एग्जाम के दौरान जो नजारा दिखा, उसने एक बार फिर बिहार की याद दिला दी। कुछ साल पहले बिहार के हाजीपुर में भी एग्जाम सेंटर की खिड़कियों पर से इसी तरह से बोर्ड एग्जाम में बैठे छात्रों को नकल कराने के वीडियो और फोटो वायरल हुए थे। इस बार नूंह से ऐसा वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एमएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल का बताया जा रहा है।

End of Feed