पैरोल पर बाहर आया गैंगस्टर गोपाल पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हेड कांस्टेबल को लगी गोली

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गैंगस्टर गोपाल मारा गया। वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और पैरोल पर बाहर आया था। मुठभेड़ के दौरान एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया।

Sonipat Police Encounter: हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गोपाल उर्फ गोपी मारा गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भीगोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाने के बाद पैरोल पर बाहर आया था। गोपाल के ऊपर करीब 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह एक और वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज जारी है।

sonipath encounter

पुलिस कमिश्नर ममता सिंह और डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली थी कि अटायल गांव निवासी कुख्यात अपराधी गोपाल नहर के रास्ते एमपी माजरा, खूबडू होते हुए अपने गांव की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए-1 गन्नौर की टीम ने उसे पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी कर दी। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

End of Feed