फरीदाबाद में 'फर्जी' विजिलेंस अफसर गिरफ्तार, एंबुलेंस घोटाले का डर दिखाकर CMO को नौकरी से निकलवाने की दे रहा था धमकी

हरियाणा के फरीदाबाद में खुद को राष्ट्रपति भवन का विजिलेंस अधिकारी बताकर सीएमओ को धमकाने वाले राजबीर सिंह तेवतिया नामक फर्जी अफसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी एंबुलेंस के ईंधन (डीजल), रखरखाव और टायर बदलने के नाम पर हुए कथित 50 लाख रुपये के घोटाले की 'जांच' करने पहुंचे एक फर्जी विजिलेंस अधिकारी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए जालसाज की पहचान राजबीर सिंह तेवतिया के रूप में हुई है। आरोपी खुद को राष्ट्रपति भवन से संबद्ध विजिलेंस अधिकारी बताकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों पर रौब जमा रहा था।

faridabad news fake officer arrest

खुद को राष्ट्रपति भवन का विजिलेंस अफसर बता रहा था आरोपी (सांकेतिक चित्र)

राष्ट्रपति भवन का नाम लेकर CMO और डिप्टी CMO को धमकाया

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजबीर सिंह तेवतिया अचानक फरीदाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और डिप्टी CMO के कार्यालय में दाखिल हुआ। उसने बेहद आक्रामक और रौबदार अंदाज में अधिकारियों से बातचीत शुरू की। आरोपी ने दावा किया कि वह राष्ट्रपति भवन से भेजा गया विजिलेंस अफसर है और जिले में एम्बुलेंस रख-रखाव तथा ईंधन के नाम पर 1 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला हुआ है। अधिकारियों को डराने के लिए आरोपी ने सीएमओ को सीधी धमकी दी कि वह उनकी नौकरी तक छिनवा देगा।

End of Feed