Haryana Local Election Results Live Updates: हरियाणा निकाय चुनाव 2026 में BJP का दबदबा, 7 में से 6 निकायों पर जमाया कब्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई

हरियाणा निकाय चुनाव 2026 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 में से 6 निकायों में जीत दर्ज कर राजनीतिक बढ़त हासिल की है। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों समेत कई क्षेत्रों में पार्टी ने विपक्ष को कड़ी टक्कर के बाद पीछे छोड़ दिया। वहीं, चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जनता के भरोसे और विकास की राजनीति की जीत बताया है।

Haryana Election Results 2026 Local Body Polls: हरियाणा निकाय चुनाव में कई सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। पार्टी ने 7 में से 6 निकायों पर कब्जा जमाकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। इन चुनावों में कुल 150 वॉर्डों पर मतदान होना था, जिनमें 6 वॉर्डों पर उपचुनाव कराए गए, जबकि 144 वॉर्डों पर मुख्य चुनाव संपन्न हुए। बुधवार को हुए निकाय चुनावों के नतीजों में बीजेपी ने अधिकांश क्षेत्रों में बढ़त बनाते हुए विपक्ष को पीछे छोड़ दिया।

saini hudda

भूपेंद्र हुड्डा और नायब सैनी की सियासी परीक्षा खत्म रिजल्ट आए सामने

अंबाला नगर निगम

  • मेयर - बीजेपी
  • कुल वॉर्ड - 20
  • 16-बीजेपी
  • 3-कांग्रेस
  • 1-निर्दलीय

End of Feed