हरिद्वार के गंगा घाट पर महिला ने कुत्ते को नहलाया तो छिड़ा विवाद; पुजारियों के साथ हुई तीखी नोकझोंक; VIDEO वायरल

Haridwar Viral Video: हरिद्वार के सरवनंद घाट पर एक महिला द्वारा कुत्ते को नहलाए जाने का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Haridwar Viral Video: हरिद्वार (Haridwar) के सरवनंद घाट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा नदी में स्नान कराती हुई दिखाई दे रही है। यह मामला हाल ही का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला जब घाट पर अपने कुत्ते को नहला रही थी तब वहां मौजूद लोगों और पुजारियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई और महिला को ऐसा करने से रोका। ऐसे में महिला और पुजारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

Haridwar Dog Video

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

VIDEO हो रहा वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घाट पर मौजूद लोग और पुजारी महिला को गंगा नदी की धार्मिक पवित्रा का हवाला देते हुए कुत्ते को नहलाने से मना कर रहे हैं। इसके बावजूद महिला अपनी बात पर अड़ी रही और आपत्ति दर्ज कराने वालों से बहस करने लगी। इस दौरान, महिला ने कहा, ''अगर मैंने एक दिन भी सच्चे मन से भगवान की पूजा की होगी तो इसका फल आप सभी को मिलेगा। याद रखना... यह तारीख और समय।''

End of Feed