हापुड़ में शर्मनाक करतूत: थार और स्कॉर्पियो की छत पर रील बना रहे हुड़दंगियों ने रोकी एंबुलेंस, पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक

Thar Scorpio Stunt Video: हापुड़ के बाबूगढ़ में थार और स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर स्टंट और डांस करने वाले हुड़दंगियों ने मरीज से भरी एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया।

Hapur Police Action: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से संवेदनहीनता और कानून की धज्जियां उड़ाने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सोशल मीडिया पर 'रील' बनाने और स्टंटबाजी का भूत युवाओं के सिर इस कदर सवार है कि उन्हें अपनी मौज-मस्ती के आगे किसी की जिंदगी की भी परवाह नहीं है। सड़क पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर ठुमके लगा रहे इन हुड़दंगियों ने सायरन बजाती एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया, जिसमें एक मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था।

हापुड़ में शर्मनाक करतूत: थार और स्कॉर्पियो की छत पर रील बना रहे हुड़दंगियों ने रोकी एंबुलेंस, पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक

हापुड़ में शर्मनाक करतूत: थार और स्कॉर्पियो की छत पर रील बना रहे हुड़दंगियों ने रोकी एंबुलेंस, पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक

थार और स्कॉर्पियो की छत पर जमकर किया हुड़दंग

मामला हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बछलौता मार्ग का है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक दिनदहाड़े बीच सड़क पर काले रंग की थार (Thar) और स्कॉर्पियो (Scorpio) गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट और डांस कर रहे हैं। इस हुड़दंग की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसमें मरीज को अस्पताल ले जा रही दो एंबुलेंस भी फंस गईं। एंबुलेंस का सायरन लगातार चीखता रहा, लेकिन नशे और रौब में चूर इन युवकों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके अलावा, रात के समय डीजे और गाड़ियों की छतों पर सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने के वीडियो भी सामने आए हैं।

End of Feed