शादी के 2 घंटे बाद किडनैप हुई 'दुल्हन', किडनैपर का खुला राज तो दूल्हे के परिवार में मचा हड़कंप, पुलिस भी हैरान!

ग्वालियर में दुल्हन की किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला फर्जी निकला। पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाली गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें कथित दुल्हन भी शामिल है। आरोपियों ने नोटरी शादी के बाद फिल्मी अंदाज में अपहरण का ड्रामा रचा था, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

ग्वालियर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें कथित दुल्हन भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, दुल्हन नाबालिग बताई जा रही है।

Gwalior Crime

ग्वालियर पुलिस ने शादी गिरोह का किया पर्दाफाश।(फोटो सोर्स: istock)

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला बीते दिन दाल बाजार इलाके का है, जहां नोटरी पर शादी के कुछ समय बाद दुल्हन की किडनैपिंग का फिल्मी अंदाज में ड्रामा रचा गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में साफ देखा गया कि कैसे एक कार को अचानक रोका गया और बाइक व स्कूटी सवार चार बदमाश दुल्हन को जबरन खींचकर अपने साथ ले जाते नजर आए।

End of Feed