Gwalior: कमलाराजा अस्पताल में बड़ी लापरवाही! पीडियाट्रिक वार्ड में गिरा छत का प्लास्टर, दो माह की बच्ची घायल

Gwalior Hospital Accident: ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में अचानक छत का प्लास्टर गिरने से दो माह की बच्ची घायल हो गई। तीन दिन पहले भी इसी वार्ड में प्लास्टर गिरा था।

Gwalior Hospital Accident: ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में बीती शाम अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। हादसे में मां के साथ पलंग पर लेटी दो माह की बच्ची के पैर में चोट आई। गनीमत रही कि प्लास्टर बच्ची के ऊपर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तीन दिन पहले भी इसी वार्ड में छत का प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

gwalior hospital

अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में अचानक गिरा प्लास्टर

बच्ची के पैर पर गिरा प्लास्टर

जानकारी के अनुसार, बच्ची मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा की रहने वाली है। उसका भाई शिवम पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां अंजलि के साथ पास के पलंग पर लेटी हुई थी। तभी अचानक छत से प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया, जिससे बच्ची के पैर में चोट आई। घटना के बाद पीडियाट्रिक वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

End of Feed