गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में बड़ा खेल! 55 हजार करोड़ के लेनदेन पर आयकर विभाग की नजर, 25 हजार संपत्तियों के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

Gurugram News: गुरुग्राम की बादशाहपुर तहसील में जमीन और संपत्तियों की रजिस्ट्री से जुड़े बड़े मामले की जांच शुरू हो गई है। आयकर विभाग को करीब 25,000 संपत्तियों के रिकॉर्ड में गड़बड़ियां मिली हैं, जिनसे लगभग 55,000 करोड़ रुपये के लेनदेन पर सवाल उठ रहे हैं।

Gurugram News: गुरुग्राम की बादशाहपुर तहसील में करीब 55,000 करोड़ रुपये के संपत्ति लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आयकर विभाग के सर्वे में लगभग 25,000 संपत्तियों के दस्तावेजों में गड़बड़ियां मिली हैं। इनमें कई रजिस्ट्रेशन में एक ही पैन नंबर के इस्तेमाल का मामला भी शामिल है। मामले की जांच के लिए आयकर विभाग के चंडीगढ़ स्थित निदेशक (जांच एवं आपराधिक खुफिया) ने सात सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम फिलहाल बादशाहपुर तहसील कार्यालय में संपत्तियों के रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Gurugram Property Transactions

सात सदस्यीय टीम कर रही मामले की जांच (प्रतीकात्मक फोटो)

55,000 करोड़ रुपये के लेनदेन में अनियमितताओं की आशंका

आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 12,000 संपत्तियों से जुड़े करीब 15,000 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी विभाग को नहीं मिली थी। इसके बाद करीब 25,000 संपत्तियों के रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि कई लेनदेन की जानकारी विभाग को नहीं दी गई थी या रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत पैन नंबर दर्ज किए गए थे। इन संपत्तियों से जुड़े लगभग 55,000 करोड़ रुपये के लेनदेन में अनियमितताओं की आशंका जताई गई है। विभाग वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए रिकॉर्ड का मिलान कर रहा है।

End of Feed