ताबड़तोड़ गोलियों से दहला गुरुग्राम, युवक पर हमलावरों ने बरसाई गोलियां; मौत

गुरुग्राम के सेक्टर 77 में एसपीआर रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवक की 10 गोलियां लगने से मौत हो गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है और हत्या की वजह का भी अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Gurugram Murder News: गुरुग्राम सोमवार रात को गोलियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा। जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वह किसी काम से दिल्ली से गुरुग्राम आया था। इसी दौरान बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस को घटनास्थल पर दर्जनों गोलियों के खोल बिखरे मिले। गुरुग्राम पुलिस इस मामले में रंजिशन हत्या, गैंगवार समेत कई एंगल से जांच कर रही है।

Police & Crime

सांकेतिक फोटो (istock)

बदमाशों ने युवक को मारी 10 गोलियां

गुरुग्राम में सेक्टर 77 में एसपीआर रोड पर एक युवक फ्रोंक्स कार से एक शराब के ठेके के पास पहुंचा था। इसी दौरान रात के करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने उसपर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को करीब 10 गोलियां मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

End of Feed