Best Places To Celebrate Valentine Day in Gurugram: गुरुग्राम में कपल्स के लिए सबसे बेस्ट और रोमांटिक हैं ये जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 07:46 PM IST

Best Places To Celebrate Valentine Day in Gurugram: गुरुग्राम शहर में कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद है, जहां आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ घूम सकते हैं। अगर आपका पार्टनर एडवेंचर पसंद है तो आपको यहां कई ऐसी जगह मिलेगी, जहां पर पूरा दिन एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा नाइट लाइफ को यादगार बनाने के लिए भी यह जगह बेस्‍ट है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एडवेंचर गेमों का मजा लेने के लिए गुरुग्राम में कई जगह
  • एयर सफारी कर निहारें गुरुग्राम शहर की खूबसूरती
  • वॉटर बैंक्स आइलैंड में लें ट्रेजर हंट का पूरा मजा


Best Places To Celebrate Valentine Day in Gurugram: गुरुग्राम शहर अपने आईटी हब के देश-दुनिया में मशहूर है। यह शहर लाखों युवाओं के सपने को साकार करता है। इस शहर में घूमने और देखने लायक भी कई सारी खूबसूरत जगहें हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्‍लान बना रहे हैं, तो यहां पर कई ऐसी रोमांटिक जगहें हैं, जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आपके पार्टनर को एडवेंचर पसंद है तो ये जगह खूब पसंद आएगी। यहां पर आप कई एडवेंचर गेमों का मजा लेने के साथ अपनी नाइट लाइफ को भी यादगार बना सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही खास जगहों के बारे में।

Best Places To Celebrate Valentine Day in Gurugram

गुरुग्राम में एयर सफारी

गुरुग्राम में एयर सफारी

अगर आपके पार्टनर को हवा में उड़ना पसंद है तो आप उनके सपनों को गुरुग्राम में पूरा कर सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खुद भी रोमांच का फुल मजा ले सकते हैं। यहां के सेक्टर 58 में फ्लाईबॉय एयरो पार्क है, जहां पर आप एयर सफारी पर जा सकते हैं। इसमें एक पायलट हेलीकॉप्टर जैसी सफारी को हवा में उड़ाता है। इसके पीछे एक व्‍यक्ति के बैठने की जगह होती है। गुरुग्राम के आसमान से आप पूरे शहर की खूबसूरती देख सकते हैं।

ट्रेजर हंट का लें मजा

एयर सफारी का मजा लेने के बाद आप वॉटर बैंक्स आइलैंड रिजार्ट जा सकते हैं। यहां पर आपको रॉक क्लाइम्बिंग, फ्लाइंग ट्रेपेज, वैली क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, एयर राइफल शूटिंग और टार्जन स्विंग जैसी कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। अरावली के पहाड़ियों पर इन एडवेंचर से आपको का अपना अलग रोमांच का अनुभव होगा। यह जगह आपके वैलेंटाइन को यादगार बना देगा।

आइस-स्केटिंग का मजा

जब बात रोमांटिक आउटिंग की आती है तो सबसे पहले बर्फ की याद आती है। आप गुरुग्राम के बीचों बीच अपने पार्टनर के साथ आइस स्केटिंग का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको एम्बिएंस मॉल जाना होगा। यह स्केटिंग रिंग 15 वर्ग फुट में फैला हुआ है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर मजा ले सकते हैं।

क्लब्स का लें मजा

वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ दिन भर घूमने के बाद अगर आप अपनी नाइट को भी धमाकेदार बनाना चाहते हैं तो गुरुग्राम के कुछ मशहूर क्लब्स में जा सकते हैं। यहां के एमजी रोड और सेक्‍टर 29 में कई ऐसे क्‍लब्‍स और बार मौजूद हैं, जहां अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्‍पेंड कर सकते हैं। आपकी यह रात आपके पार्टनर को जीवन भर याद रहेगी।

End of Feed