पंचकूला में चोरी और श्रद्धा का अजब संगम; मंदिर का गुल्लक तोड़ा, पैसे चुराए और दंडवत प्रणाम कर फरार हुए चोर

पंचकूला के रामगढ़ में शिव मंदिर में हुई चोरी की एक अनोखी घटना ने सबको हैरान कर दिया है। चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चुराई, लेकिन जाते-जाते भगवान के सामने दंडवत प्रणाम किया। सीसीटीवी में कैद यह वारदात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Panchkula Temple Theft: पंचकूला के रामगढ़ स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की एक अनोखी वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है। चोरों ने मंदिर का दानपात्र (गुल्लक) तोड़कर नकदी चुरा ली, लेकिन जाते समय उन्होंने श्रद्धा और आस्था का परिचय देते हुए मंदिर के द्वार पर दंडवत प्रणाम किया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर बड़ी सावधानी से दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये निकालते हैं और फिर सिर झुकाकर भगवान के सामने दंडवत होकर बाहर निकल जाते हैं।

Confluence of Theft and Devotion at a temple in Panchkula

पंचकूला के मंदिर में चोरी और श्रद्धा का संगम

जानकारी के अनुसार, चोरों ने रामगढ़ के अलावा जयसिंहपुरा और किशनगढ़ के मंदिरों में भी इसी तरह की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस थाने में धारा 305 और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed