ज्यादा किराया मांगने पर हुए विवाद में टैंपो ड्राइवरों ने दो सवारियों को पीटा, एक का मोबाइल टूटा

मानेसर में किराए को लेकर हुए विवाद में ऑटो ड्राइवरों ने मिलकर दो यात्रियों को पीट दिया। पीड़ित यात्री का कहना है कि ऑटो ड्राइवरों ने उन्हें डंडों से मारा, इस दौरान एक का मोबाइल टूट गया और जेब से 8 हजार रुपये भी गायब हैं।

शहरों में बढ़ती आबादी के बीच सार्वजनिक यातायात से सफर करना भी मुश्किल होता चला गया है। ऊपर से लोगों की मनमानी और गुंडागर्दी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में आज यानी गुरुवार 29 अगस्त को ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां IMT मानेसर क्षेत्र में टैंपो चालक ने यात्रियों से ज्यादा किराया मांगा, जिस पर यात्रियों ने आपत्ति जताई और विरोध किया। यही विरोध दो यात्रियों को भारी पड़ गया।

gurugram-Auto

ऑटो ड्राइवरों ने सवारी को पीटा

दरअसल मानेसर में अलियर टैंपो स्टैंड पर कुछ टैंपो चालकों ने सोनीपत के निवासी अमन और उसके दोस्त चिराग को बुरी तर से पीट दिया। अमन यहां पर सुबरोज कंपनी में काम करता है। वह शाम को कंपनी से घर जाने के लिए सेक्टर- 8 के अलियर टैंपो स्टैंड गया। उसके साथ उसका दोस्त चिराग भी था। दोनों जिस टैंपो में बैठे, उसने 50 रुपये किराया लेने की बात कही, जबकि आमतौर पर 40 रुपये ही किराया लगता है।

End of Feed