Haryana Congress: हरियाणा में निकाय चुनाव 2025 के बीच कांग्रेस ने 5 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते 6 सालों के लिए इन नेताओं से पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह आदेश हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने जारी किया है।
कांग्रेस
इन नेताओं को किया गया निष्कासित
- पूर्व विधायक रामबीर सिंह
- विजय कौशिक
- राहुल चौधरी
- पूजा रानी
- रूपेश मलिक
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि निकाय चुनाव की चल रही प्रक्रिया के दौरान हाल के दिनों में पार्टी नेताओं/कार्यकर्ताओं के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने से संबंधित विभिन्न संचार माध्यमों से प्राप्त रिपोर्टों के परिमाणस्वरूप निम्नलिखित व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
इससे पहले कांग्रेस ने 20 फरवरी को राज्य में निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर 7 पार्टी नेताओं को निष्कासित किया था।
