Gurugram Sex Racket: गुरुग्राम में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक गेस्ट हाउस में छापा मारा। जहां से दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें चार विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दस आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिरों से खबर मिली कि सेक्टर 57 के जी ब्लॉक के एक गेस्ट हाउस में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद एक स्पेशल टीम का गठन किया गया और गेस्ट हाउस में एक फर्जी ग्राहक भेजा गया। जिसने गेस्ट हाउस में मौजूद संजीव नाम के मैनेजर से बातचीत की और सौदा तय किया। जिसके बाद फर्जी ग्राहक ने अंदर जाकर टीम को इशारा किया और पुलिस छापा मारने के लिए आई। पुलिस की छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस में छह महिलाएं मिली। जिनकी उम्र 24 से 34 साल के बीच बताई गई। इनमें से दो महिलाएं बांग्लादेश, दो उज्बेकिस्तान, एक असम और एक कोलकाता की हैं। बांग्लादेश की महिलाएं अवैध तरीके से भारत आई हैं जिनके पास वीजा नहीं मिला है।
गिरफ्तार लोगों की पहचान
पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के ऑपरेटर दिलबाग और संजय थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान संजीव यादव, राम बाबू, संजय, सुहानी खान, मरजीना सुल्तान, मोना कुमारी, लता फरजाना खान, इस्त्रबोनू और खादीचाबोनू के रूप में हुई है। इनमें से मोना कुमारी और लता फरजाना खान बांग्लादेश से हैं, वहीं इस्त्रबोनू और खादीचाबोनू उज्बेकिस्तान से हैं। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों पर अनैतिक तस्करी रोकथाम एक्ट और फोरेनर एक्टर के तहत केस दर्ज किया है।
