दिल्ली-NCR का दम घोट रहे हरियाणा-पंजाब! पराली पर NASA ने लगाई तीसरी आंख; जानें हवा में कितना है जहर

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बीच नासा की तस्वीरों में पंजाब-हरियाणा में व्यापक आग की चपेट में कई इलाके दिखाई दिए हैं। नासा ने एनसीआर के शहरों में फैल रहे प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली को जिम्मेदार ठहराया है।

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली एनसीआर में इस समय वायु गुणवत्ता की स्थिति काफी खराब चल रही है। उत्तर भारत के इस हिस्से में गर्मियों के समापन के साथ जैसे-जैसे तापमान गिरता जाता है, वैसे-वैसे वायु प्रदूषण को नियंत्रण करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी बीच अमेरिकी एजेंसी नासा ने सैटेलाइट तस्वीरों में पंजाब और हरियाणा में भीषण आग लगने की घटनाओं को पता लगाया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने जैसी घटनाओं को दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण करने के लिए बहुत हद तक जिम्मेदार ठहराया जाता है। पराली को रोकने के लिए काफी प्रयासों के बावजूद इस साल भी पराले जलने जैसी घटनाएं आम हैं। दिल्ली में चरम प्रदूषण के बीच नासा के लाइव फायर मैप में पंजाब और हरियाणा में भीषण आग दिखाई दे रही है और इन इलाकों में बहुत अधिक प्रदूषण भी हो रहा है।

NASA pollution Picture

नासा की प्रतिकात्मक तस्वीर (2023)

नासा ने पंजाब-हरियाणा की तस्वीरें जारी कीं

हर साल की तरह, इस साल भी अक्टूबर के अंत और नवंबर के पहले सप्ताह में नासा के उपग्रहों ने सिंधु-गंगा के मैदान में आग लगने और धुएं के गुबार पता लगाया है। पराली से खासकर पंजाब जैसे घनी आबादी वाले इलाके, उत्तर भारत और यहां कि पाकिस्तान भी प्रभावित होते हैं। पंजाब के किसान अक्सर खेतों को गेहूं की फसल के लिए तैयार करने के लिए धान के अवशेषों को जला देते हैं। यह भले ही एक सस्ता तरीका है लेकिन इससे बहुत ज्यादा प्रदूषण फैलता है।

End of Feed