Rohtak: शादी समारोह में बदमाशों ने मचाया आतंक, दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Rohtak News: रोहतक के किलोई गांव में बारात में आए दो युवकों पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rohtak News: हरियाणा में रोहतक जिले के किलोई गांव में एक शादी समारोह के दौरान कुछ बदमाशों द्वारा बारात में आए दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Crime News

रोहतक में ताबड़तोड़ फायरिंग

अधिकारी ने बताया कि जिला झज्जर के गांव डिगल से बारात किलोई गांव आई थी। बारात किलोई गांव के भूमि गार्डन में पहुंच गई थी और यहां सभी शादी की खुशियां मना रहे थे। तभी अचानक काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ बदमाश सवार होकर आए और टेबल पर खाना खा रहे दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों की पहचान मंजित और मंदीप के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि कई राउंड फायरिंग में मंजीत को सिर में गोली लगी, जिसके बाद भी उसे कई गोलियां मारी गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठा मंदीप के पैर में गोली लगी है।

End of Feed