गुरुग्राम

Gurugram में 7वीं मंजिल से कूदी चिकित्सा सहायक, जानें क्यों की आत्महत्या

गुरुग्राम में एक बुजुर्ग दंपति की चिकित्सा सहायक ने इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या क्यों की अभी खुलासा नहीं हो सका है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gurugram: गुरुग्राम में 21 वर्षीय चिकित्सा सहायक ने एक आवासीय सोसायटी की इमारत की सातवीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिहार की मूल निवासी जूली चिकित्सा सहायक के तौर पर काम करती थी और एक बुजुर्ग दंपति की सहायता रही थी, जिनका बेटा विदेश में रहता है।

परिवार ने नहीं की शिकायत

पुलिस ने बताया कि एक दिसंबर को रात करीब 8:30 बजे उसने इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बुधवार को ही उसकी मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मृतका के परिवार वालों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उसका शव उन्हें सौंप दिया गया है। आखिर आत्महत्या का कारण क्या था इसकी जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article