गुरुग्राम

दिल्ली में गर्भवती महिला की हत्या, हरियाणा में दफनाया शव; एक और आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक गर्भवती महिला की हत्या कर उसके शव को हरियाणा में दफना दिया गया था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

दिल्ली पुलिस ने सात महीने की गर्भवती महिला की हत्या कर उसके शव को हरियाणा में दफनाने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला के प्रेमी सहित दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सोहित उर्फ ऋतिक के रूप में हुई है।

नांगलोई से लापता हुई थी महिला

उसने बताया कि 19 वर्षीय युवती 21 अक्टूबर को दिल्ली के नांगलोई इलाके स्थित अपने घर से लापता हो गई थी और वह सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, पीड़िता के प्रेमी सलीम उर्फ संजू ने अपने साथियों सोहित और पंकज के साथ मिलकर पीड़िता के अपहरण करने की साजिश रची।

गला घोंटकर हत्या

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और वे उसके शव को हरियाणा के रोहतक स्थित मदीना गांव ले गए, जहां उन्होंने शव को दफना दिया। कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को मामला दर्ज कर दो आरोपियों सलीम और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन सोहित अब तक फरार था। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को रोहतक के सिंहासन बैंक्वेट के पास जाल बिछाया और सोहित को पकड़ लिया।

आरोपी ने स्वीकार किया आरोप

पुलिस ने बताया कि सोहित ने इस हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और उसने बताया कि सलीम ने गर्भवती युवती की हत्या का षड्यंत्र रचकर घटना के दिन उससे संपर्क किया था। उसने बताया कि तीनों ने महिला का अपहरण किया, उसकी गला घोंट कर हत्या की और शव को दफना दिया।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article