रायपुर

Chhattisgarh: टीचर पति के स्कूल के सामने मां-बेटी ने की सुसाइड, पेड़ से लटका मिला शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कुन्नी गांव में एक महिला और उसकी बच्ची का शव स्कूल के बाहर पेड़ से लटका मिला। महिला का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को भी महिला अपनी बेटी के साथ पति के स्कूल पहुंची और वहां फिर से उनमें विवाद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Chhattisgarh Mother Daughter Suicide: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में शिक्षक पति से विवाद के बाद महिला ने बेटी के साथ फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान मीना गुप्ता (35) और उनकी बेटी आस्था गुप्ता (सात) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को कुन्नी हाई स्कूल के सामने एक पेड़ पर फंदे से एक महिला और एक बच्ची का शव लटका होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।

पति-पत्नी में लंबे समय से था विवाद

पुलिस ने बताया कि मीना का पति संजय कुन्नी गांव के हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद था। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मीना अपनी बेटी के साथ स्कूल पहुंची तब वहां पति से फिर विवाद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद के बाद मां-बेटी स्कूल के बाहर बैठे रहे और शाम को स्कूल बंद किए जाने तक भी दोनों स्कूल के बाहर थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह लोगों ने स्कूल के सामने एक पेड़ पर दोनों का शव लटका देखा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस को आशंका है कि रात में मीना ने बेटी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article