Ambience Mall : गुरुग्राम के एम्बिएंस मॉल के बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग

Ambience Mall : गुरुग्राम के मशहूर एम्बिएंस मॉल के पीछे स्थित बैंक्वेट हाल में भीषण आग लगने की खबर है। इस घटना के विवरण की प्रतीक्षा है।

Ambience Mall : हरियाणा में गुरुग्राम के मशहूर एम्बिएंस मॉल के पीछे स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। एनआई ने इसकी एक वीडियो एक्स पर पोस्ट की है। इस वीडियो में आप आग की लपटों को साफ देख सकते हैं। आग की लपटों को बैंक्वेट हॉल से निकलता देख आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी है। आग की सूचना प्राप्त करते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Ambience Mall Fire

एम्बिएंस मॉल के पीछे बैंक्वेंट हॉल में लगी आग।

बता दें कि एम्बिएंस मॉल के पीछे स्थित बैंक्वेट हॉल में लगी आग पर काबू पाने के लिए मौके पर शहर के चार दमकल केंद्रों से 20 गाड़ियां भेजी गई। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग को बुझाने का कार्य अभी जारी है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं लग पा रहा है। अनुमान है कि ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। बैंक्वेट हॉल में लगी आग इतनी भीषण थी की पूरा बैंक्वेट जलकर खाक हो गया है।

End of Feed