Gurugram: गुरुग्राम में बच्ची पर लेब्राडोर डॉग का दिल दहला देने वाला हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 09:33 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में पालतू कुत्ते द्वारा एक आठ वर्षीय बच्‍ची पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यहां के एक सोसायटी में लेब्राडोर नस्‍ल के कुत्‍ते ने बच्‍ची पर उस समय हमला कर दिया जब वह अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी। इस हमले में बच्‍ची घायल हो गई है। पीड़ित बच्‍ची के परिजनों ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लेब्राडोर नस्‍ल के कुत्‍ते ने मां के साथ जा रही बच्‍ची पर किया हमला
  • बेटी और मां ने किसी तरह भागकर बचाई अपनी जान
  • पीड़ित बच्‍ची के परिजनों ने सदर थाना में दर्ज कराया मामला


Gurugram: दिल्ली-एनसीआर में पालतू कुत्तों का लोगों और हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला साइबर सिटी गुरुग्राम से सामने आया है। यहां के यूनीवर्ल्ड गार्डन सोसायटी में लेब्राडोर नस्‍ल के कुत्‍ते ने एक आठ वर्षीय बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय बच्‍ची अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी और जैसे ही लिफ्ट के पास पहुंची, पहले से ही वहां पर अपने मालिक के साथ खड़े डॉग ने मला बोल दिया। इस हमले में बच्‍ची कुत्‍ते के काटने से घायल हो जाती है। इस मामले में पीड़ित बच्‍ची के परिजनों ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है।

_gurugram dog attack

बच्‍ची पर हमला करता कुत्‍ता

कुत्‍ते द्वारा बच्‍ची पर किया गया जानलेवा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसे जांच के लिए पुलिस ने जब्‍त कर लिया है। कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि एक व्‍यक्ति अपने पालतु लेब्राडोर को बिना किसी बेल्ट और पट्टे के बाहर घूमने ले जा रहा है। इसी दौरान वहां पर बच्‍ची अपनी मां के साथ पहुंचती है। यह देख कुत्ता खुद को अपने मालिक से छुड़ा बच्ची पर हमला कर देता है। इस दौरान बच्ची की मां जहां अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करती दिखती है, वहीं डॉग मालिक भी अपने कुत्‍ते को काबू करने की कोशिश करता है।

End of Feed