Jungle Safari: दिल्ली के पास यहां मिलेगा जंगल सफारी का मजा, DPR तैयार

Jungle Safari: दिल्ली एनसीआर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जल्द ही दिल्ली के पास में जंगल सफारी का आनंद उठाया जा सकेगा। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा चुका है। वन विभाग की रिपोर्ट के बाद इस पर अगला काम किया जाएगा।

Jungle Safari: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को अब जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में अब दिल्ली के पास ही जंगल सफारी का मजा उठाया जा सकेगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार हो चुकी और उसे आगे बढ़ाया जा रहा है। दरअसल, अरावली पर्वत श्रृंखला में जंगल सफारी का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। पर्यटन विभाग ने एक एजेंसी को डीपीआर तैयार करने का काम सौंपा था, जिसमें बताया गया है कि इसके निर्माण पर करीब दो हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Jungle Safari

फाइल फोटो।

10 हजार एकड़ में बनेगा जंगल सफारी

बता दें कि गुरुग्राम और नूंह में करीब 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी को तैयार किया जाएगा और इसे दुबई के तर्ज पर विकसित करने की योजना है। बीते सात नवंबर को डीपीआर को लेकर बैठक बुलाई गई थी, जिस बैठक की अध्यक्षता पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने की थी। इस बैठक में वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

End of Feed