Gurugram: घर में रखते हैं किराएदार तो हो जाएं सावधान, गुरुग्राम पुलिस आ रही आपके घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 05:52 PM IST

Gurugram: अगर आप अपने यहां पर किरायेदार रखते हैं या फिर पीजी व गेस्ट हाउस चलाते हैं तो सावधान हो जाएं। गुरुग्राम पुलिस जल्‍द ही आपके घर पहुंचने वाली है। 26 जनवरी और जी 20 बैठक को लेकर इस समय पुलिस ने खास जांच अभियान शुरू किया है। इस दौरान अगर किसी के घर पर कोई देशी-विदेशी किरायेदार बगैर वेरिफिकेशन के मिलता है तो मकान मालिक पर कानून कार्रवाई होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय किरायेदारों को रखते समय पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी
  • विदेशी किरायेदारों को रखते समय सी फार्म भरना जरूरी
  • 26 जनवरी और जी 20 बैठक को लेकर गुरुग्राम पुलिस हाई अलर्ट

Gurugram: अगर आप भी अपने घर पर कमरे किराये पर उठाते हैं या फिर पीजी व गेस्ट हाउस चलाते हैं तो सावधान हो जाएं। गुरुग्राम पुलिस जल्‍द ही आपके घर आने वाली है। कहीं ऐसा ना हो कि पैसों के लालच में आपको जेल की हवा खानी पड़ जाए। दरअसल, 26 जनवरी और जी 20 बैठक को लेकर इस समय हाई अलर्ट पर जिसके तहत इस समय पूरे शहर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस कमिश्‍नर की तरफ से सभी पुलिस थानों को इस समय सख्‍त जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी थानों की तरफ से जांच अभियान शुरू भी कर दिया गया है।

Gurugram news

किरायेदारों से जुड़े नियम के प्रति लोगों को जागरूक करते पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमरों को किराये पर देते समय किरायेदार का पहचान पत्र पुलिस में जमा कराना जरूरी है। इसके अलावा गेस्ट हाउस या पीजी में किसी व्‍यक्ति के ठहराव पर उसकी जानकारी सी फॉर्म के जरिए पुलिस को देनी होती है। जांच के दौरान इन नियमों का उल्‍लंघन करते पकड़े जाने पर पुलिस आपके खिलाफ ना केवल केस दर्ज करेगी, बल्कि आपको जेल भी भेज सकती है। गुरुग्राम की बादशाहपुर थाना पुलिस ने इसी तरह की जांच के दौरान नीलकंठ कॉलोनी के एक पीजी संचालक पर मामला दर्ज किया है। यहां पर ठहरने लोगों का सी फॉर्म नहीं भरा था।

End of Feed