Gurugram: गुरुग्राम को हरियाणा सरकार से बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा हाईपावर वर्किंग कमेटी मीटिंग में गुरुग्राम के लिए लगभग 155 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। ये सभी प्रोजेक्ट गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) पूरा करेगा। इस बैठक में इंजीनियरिंग वर्क्स के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया ई-निविदाएं पर भी चर्चा हुई। एचईडब्ल्यू पोर्टल के द्वारा अब 10 करोड़ रुपये के सभी इंजीनियरिंग कार्यों का आवंटन किया जाएगा। इसके द्वारा ही गुरुग्राम के प्रोजेक्टों की भी ई-निविदाएं की जाएंगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
बता दें कि, हरियाणा हाईपावर वर्किंग कमेटी की इस बैठक में में 10 परियोजनाओं के कार्य आवंटन का एजेंडा प्रस्तु किया गया था। ये सभी गुरुग्राम व फरीदाबाद से संबंधित परियोजना था। इसमें गुरुग्राम की 4 परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण फरीदाबाद की परियोजनाओं को अभी मंजूरी नहीं मिल पाई। इनमें सुधार कर आगामी बैठक में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करने का लक्ष्य रखा जाए। अगर कहीं लापरवाही हो रही है, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए।
