Gurugram: गुरुग्राम में उच्‍च अधिकारियों पर विजिलेंस का शिकंजा, रिश्वत लेने के आरोप में एचसीएस अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 04:53 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेन-देन के दो अलग-अलग मामलों में एक एचसीएस और एक डीईओ अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों अधिकारियों पर 10-10 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस ने डीईओ को 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह दोनों अधिकारी इस समय नूंह जिले में तैनात हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नूंह जिले से गिरफ्तार किए गए दोनों अधिकारी
  • एचसीएस अधिकारी पर चुनाव जिताने के लिए पैसा लेने का आरोप
  • डीईओ को विजिलेंस ने 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Gurugram: गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेन-देन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 20 लाख रुपये रिश्वत के दो अगल-अलग मामलों में विजिलेंस ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के एक अधिकारी और एक जिला शिक्षा अधिकारी के साथ नूंह जिले में तैनात तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एचसीएस अधिकारी की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई है। ये अधिकारी हरियाणा के विमुक्त और घुमंतू जनजातीय बोर्ड के सचिव थे और इस समय नूंह जिले में तैनाती थी। वकील अहमद के अलावा इनके भाई व दो अन्‍य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक दूसरे मामले में डीईओ को भी गिरफ्तार किया गया है।

Gurugram News

एचसीएस अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विजिलेंस के अनुसार, एचसीएस अधिकारी वकील अहमद और तीन अन्य लोगों को हाल ही में हुए जिला परिषद चुनावों में जीत दिलाने के बादले शिकायतकर्ता के रिश्तेदार से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस के अनुसार इन सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों से विजिलेंस पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी हुई है।

End of Feed