Gurugram: मॉल में सिगरेट पीने से रोकना गार्ड को पड़ा भारी, दबंग ने पिस्‍टल निकालकर मारी गोली

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 03:13 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के एक मॉल में सिगरेट पीने से मना करने पर सिक्‍योरिटी गार्ड पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, एक व्‍यक्ति सिगरेट पीते हुए मॉल के अंदर जा रहा था। सिक्‍योरिटी गार्ड ने उसे इसके लिए मना कर दिया। इससे गुस्‍साए आरोपी ने गाड़ी से पिस्‍टल निकाल गार्ड पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि गोली गार्ड के बगल से निकल गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी देर रात मॉल में आया था खरीददारी करने
  • आरोपी अपने साथ एक गार्ड को ले गया था गाड़ी तक
  • आरोपी द्वारा गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद

Gurugram: गुरुग्राम के एक मॉल में सिगरेट पी रहे दबंग को टोकना सिक्‍योरिटी गार्ड को भारी पड़ गया। गार्ड की बातों से आरोपी गुस्‍से में आ गया और गाड़ी से पिस्‍टल निकालकर गार्ड को गोली मार दी। गनीमत यह रही कि, गोली गार्ड के बगल से निकल गई। जिसके बाद गार्ड ने भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों की भीड़ में सरेआम इस तरह गोलीबारी से हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पालम विहार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मॉल के सीसीटीवी फुटेज भी जब्‍त किए हैं, जिसमें आरोपी गोली चलाते हुए साफ तौर पर नजर आ रहा है।

Gurgaon shooting

गुरुग्राम में दबंग ने सिक्‍योरिटी गार्ड को मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यह पूरी घटना पालम विहार के 24X7 स्टोर की है। यहां पर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात रुपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि, देर रात एक व्यक्ति सामान खरीदने के लिए आया था। वह गाड़ी से उतरकर सिगरेट पीने लगा और सिगरेट पीते हुए मॉल के अंदर जाने लगा। इस पर रुपेंद्र ने उस व्यक्ति को रोककर सिगरेट फेंकने के बाद मॉल में जाने को कहा। यह बात युवक को नागवार गुजरी। हालांकि उसने सिगरेट फेंक दी और मॉल के अंदर जाकर खरीददारी की। रुपेंद्र ने बताया कि, जब वह खरीददारी करके मॉल से वापस लौटा तो लड़ने लगा।

End of Feed