गुरुग्राम के लिए खुशखबरी, केंद्र के सहयोग से 25 एकड़ में बनेगा हेली हब, जानें पूरी योजना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 08:19 PM IST

Gurugram : गुरुग्राम के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने हेली हब बनाने के लिए द्वारका एक्‍सप्रेसवे के पास 25 एकड़ जमीन को निर्धारित कर लिया है। साथ ही इस हेली हब को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा गया है। राज्‍य सरकार को उम्‍मीद है कि, जल्‍द ही सहयोग मिलने के बाद विकास का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • द्वारका एक्‍सप्रेसवे के पास विकसित होगा यह हेली हब
  • इस हेjली हब पर एक साथ खड़े हो सकेंगे करीब 35 हेलीकॉप्‍टर
  • हेली हब को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से मांगा गया सहयोग

Gurugram : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में देश का पहला हेली हब बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां से हेलीकॉप्टर न सिर्फ पूरे देश में उड़ान भर सकेंगे बल्कि यहां पर देश का सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर पार्किंग भी बनेगी। यहां पर मरम्मत व ईंधन भरवाने की सुविधा भी मौजूद होगी। इस हेली हब को बनाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रलय से मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। साथ ही हरियाणा सरकार ने द्वारका एक्‍सप्रेसवे पर इसके लिए 25 एकड़ जमीन भी निर्धारित कर दी है। अब इस हेली हब को विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग मांगा गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि, जल्द ही इसकी व्यावहारिकता की जांच करा सहयोग की घोषणा कर दी जाएगी।

heli hub

प्रतीकात्मक तस्वीर: गुरुग्राम में द्वारका एक्‍सप्रेसवे के पास बनेगा हेली हब

बता दें कि, गुरुग्राम में विकसित होने जा रहे इस हेली हब से हेलीकॉप्‍टर दिल्‍ली-एनसीआर के अलावा दूसरे राज्यों के लिए भी अपनी क्षमता के अनुसार उड़ान भर सकेंगे। गुरुग्राम में बनने वाले इस हेली हब में एक साथ 30 से 35 हेलीकॉप्‍टर खड़े हो सकेंगे। इस संबंध में हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी ली थी। गुरुग्राम के इस हेली हब का सबसे ज्यादा फायदा उन विमानन कंपनियों को होगा, जिन्‍हें नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। ऐसे में उन्हें हेलीकॉप्‍टर को जयपुर हवाईअड्डे पर पार्क करना पड़ता है।

End of Feed