Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने शहर में हथियार के बल पर डकैती की दो बड़े वारदातों का खुलासा किया है। साथ ही इन वारदातों में शामिल चार आरोपियों को भी पुलिस ने दबोचा है। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने इन आरोपियों को द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इन आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के रहने वाले नितिन आकाश, शुभम, साहिल व लड्डू के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी 20 से 25 साल के युवक हैं। इन आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में से एक हीरो बनने का सपना देख रहा था। वह अपने इस शौक को पूरा करने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर डकैती करने लगा। पुलिस इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड हासिल की है।
गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में चारो आरोपी
गुरुग्राम क्राइम ब्रांच एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि, हिसार के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने बीते रविवार की रात को हयातपुर चौकी पुलिस को सूचना दी थी कि, वह अपने कैंटर से गाडौली में सामान लेकर आया था। यहां पर सामान खाली करने के बाद वह कैंटर को ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर खड़ा कर आराम करने लगा। देर रात को उन्हें गाड़ियों के शीशे टूटने की आवाज सुनाई पड़ी। सुरेंद्र ने बताया कि, जब मैनें अपनी गाड़ी से बाहर देखा तो गाड़ी के दोनों गेट की तरफ दो-दो युवक हथियार लेकर खड़े हैं। इन आरोपियों में से एक ने कैंटर के अंदर आकर उस पर पिस्टल तान दी और उसका मोबाइल, नकदी, बैंक एटीएम व अन्य सामान ले लिया।
