Gurugram News: शातिर ठगों ने पुलिस बन विदेशी नागरिक से की थी लाखों की ठगी, अब हुई मौत

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Oct 28, 2022, 04:44 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम में लूट और ठगी के शिकार हुए ईरानी नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो आरोपियों ने 23 अक्‍टूबर को पुलिसकर्मी बन 62 वर्षीय विदेशी नागरिक से 15 हजार डॉलर ठग लिए थे। मृतक यहां पर अपनी पत्‍नी के साथ हार्ट का इलाज कराने आए थे। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो ठगों ने 23 अक्‍टूबर को विदेशी नागरिक के साथ की थी ठगी
  • मृतक यहां के एक नामी अस्‍पताल में हार्ट का इलाज कराने आए थे
  • ठगों का पीछा करते हुए गिरने से खराब हो गई थी पीड़ित की तबीयत

Gurugram News: गुरुग्राम में बीते दिनों लूट और ठगी के शिकार हुए ईरानी नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गुरुग्राम के एक नामी अस्पताल में हृदय रोग का इलाज कराने आया था। मृतक की पहचान ईरान के रहने वाले 62 वर्षीय फारिस मुस्लिम अब्बास के तौर पर हुई है। बीते 23 अक्टूबर को दो शातिर ठगों ने नकली पुलिसकर्मी बनकर मृतक से 15 हजार डॉलर की ठगी कर ली थी। घटना के बाद इन ठगों का पीछा करते हुए अब्‍बास गिर गए थे। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद से ही उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था और वीरवार को उनकी मौत हो गई।

Gurugram News

ठगी के शिकार विदेशी नागरिक की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ठगी के इस मामले में सदर थाना में मामला दर्ज है। गुरुग्राम पुलिस इन आरोपितों की पहचान के लिए घटनास्‍थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में परिजनों द्वारा सिर्फ ठगी का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों का पीछा करने के दौरान गिरने से तबीयत खराब होने से मौत की शिकायत नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक अब्बास अपनी पत्नी के साथ यहां इलाज कराने के लिए 21 अक्टूबर को पहुंचे थे। वे सेक्टर-38 इलाके में स्थित एक होटल में रह रहे थे।

End of Feed