Gurugram New: चलती कार की छत पर फोड़े पटाखे, पुलिस ने सिखाया सबक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2023, 07:30 AM IST

गुरुग्राम में एक चलती कार की छत पर पटाखे फोड़ने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही कार की छत से पटाखे फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक गाड़ी की छत पर पटाखे फोड़ते नजर आ रहा है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

Firecrackers Bursting on Moving Car

चलती कार की छत पर फोड़े पटाखे

वीडियो में दिख रहा है कि कार से लगातार पटाखे फोड़े जा रहे हैं। कार का दरवाजा खुला हुआ है औक एक लटका युवक पटाखे जलाते जा रहा है। वहीं, कार के पीछे बैठा युवक दूसरी गाड़ी से बाहर निकलकर इसका वीडियो बना रहा है। गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए गाड़ी के ड्राइवर पर लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए अपनी व लोगों की जान को जोखिम में डालने संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया है।

End of Feed